‘भारत भाग्य विधाता’ को मिला पहला रिव्यू, दिल्ली CM रेखा गुप्ता बोलीं- फिल्म को टैक्स फ्री करने पर करेंगे विचार

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे टैक्स फ्री करने की बात कही।
Hindustan Times
कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’Hindustan Times
Published on

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और अब इसका पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है। खास बात यह है कि यह रिव्यू दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया है।

हाल ही में आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने फिल्म की सराहना की और कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि देश की भावना और सामाजिक मूल्यों को दर्शाने वाली कहानी है।

Hindustan Times
बिहार में कोचिंग पर सख्ती: CM सम्राट चौधरी ने ‘कोचिंग बिल’ के नियम कड़े करने की तैयारी तेज की

रेखा गुप्ता ने कहा कि फिल्म दर्शकों को एक सकारात्मक संदेश देती है और युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दिल्ली सरकार फिल्म को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव विचार कर सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। कंगना रनौत की यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में थी और अब इसे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

Hindustan Times
Alpha Teaser: आलिया भट्ट और शरवरी की दमदार एंट्री, YRF Spy Universe को मिला नया ‘फीमेल सुपर एजेंट’ चैप्टर

फिल्म की कहानी देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और आम लोगों के संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती बताई जा रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद ही दर्शक इसकी पूरी कहानी और प्रभाव का अनुभव कर पाएंगे, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया ने फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in