प्लास्टिक सर्जरी ने ली इस मशहूर एक्ट्रेस की जान

प्लास्टिक सर्जरी ने ली इस मशहूर एक्ट्रेस की जान
Published on

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है क‌ि अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है क‌ि अगर यह सर्जरी सही तरीके से न हो या इससे हमारे शरीर को कोई नुक्सान हो जाए तो क्या होगा?

ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर अमेरिका से आई है। बता दें कि अर्जेंटीना की पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री जैकलीन कैरियरी का प्लास्टिक सर्जरी के कारण 48 साल की उम्र में निधन हो गया। लैटिन अमेरिकी सिनेमा का एक बड़ा नाम, मॉडल-अभिनेत्री की कैलिफोर्निया में मृत्यु की खबर उनके प्रशंसकों के लिए सदमे की तरह आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्जरी के समय जैकलीन के लिए चिकित्सीय कठ‌िनाई पैदा हो गई थी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

सुर्खिंयों में रह चुकी हैं जैकलिन

जैकलिन को अपने जिले की रानी का ताज पहनाया गया था। उन्होंने 1996 में अर्जेंटीना में सैन राफेल एन वेंडिमिया अंगूर फसल उत्सव की उपविजेता रह चुकी हैं। बता दें क‌ि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज की एक ओर से एक पोस्ट अपलोड क‌िया गया जिसमें लिखा था क‌ि, आज हम अपने अनुयायियों को दुखद समाचार के बारे में सूचित करना चाहते हैं, जैकलीन कैरिएरी का निधन हो गया है।' बाद 2 अक्टूबर को एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया जिसमें लिखा था, जैकलिन कैरियरी का निधन हो गया है 'वह हमारे विभाग के एक नाटक की अभिनेत्री थी, जो कुछ दिनों पहले तक रोमा थिएटर में चल रहा था। वह एक प्रतिभाशाली महिला थी। जैकेलिन के पास जैकेलिन कैरिएरी बुटीक नामक एक हाई-एंड फैशन स्टोर भी था। जिसे दुर्भाग्य से महामारी के दौरान अपने दरवाजे बंद करने पड़े। आमतौर पर बढ़ती उम्र के दौरान महिलाएं अपनी ब्यूटी बरकरार रखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। जिसमें अधिकता के कारण कई देशों में समय से पहले मौतें हो रही हैं। यह अधिकतर रसायनों के अधिक प्रयोग के कारण होता है, जिसके कारण या तो हृदय गति अचानक कम हो जाती है, या परिणामस्वरूप घुटने, सीने में दर्द, थक्के और यहां तक की रक्तस्राव भी होता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in