एक्टर रणदीप हुड्डा के सिर सजेगा सेहरा, लिन लैशराम के साथ करेंगे शादी

Published on

नई दिल्लीः एक्टर रणदीप हुडा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लिन लैशराम के साथ उनकी बीते कई दिनों से रिलेशनशिप की चर्चा चल रही थी। शनिवार(25 नवंबर) को दोनों ने अपनी शादी की अफवाहों पर खुशखबरी शेयर की है। जोड़े ने घोषणा की कि वे वास्तव में इस महीने इम्फाल, मणिपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हैं, जिसके बाद मुंबई में एक शादी का रिसेप्शन होगा।

नोट लिखकर रणदीप ने दी जानकारी

रणदीप से सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया है, साथ ही एक अनोखा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "महाभारत से सीख लेते हुए, जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी और उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


दो संस्कृतियों का है मिलन

इसके आगे रणदीप लिखते हैं, "जैसा कि हम इस यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और रोशनी में -लिन और रणदीप"

पौराणिक थीम वाली शादी

इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि महाभारत कनेक्शन को देखते हुए, रणदीप और लिन की शादी पौराणिक थीम पर होगी। जिसमें कहा गया था कि रणदीप एक निजता पसंद करने वाले व्यक्ति हैं और वह अपनी शादी पर मीडिया का ध्यान नहीं चाहते। यही एक कारण है कि वह शादी करने के लिए मणिपुर जा रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in