अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया धोखा….?

अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया धोखा….?
Published on

नई दिल्ली: हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के जीवन में तीसरे व्यक्ति, निमरत कौर, को लेकर कई चटपटी मीम्स चल रहे हैं। इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट पर जूनियर बच्चन की एक झलक मिली। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में दरार की बातें काफी समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक की जीवन में किसी और के आने के कारण पारिवारिक तनाव बढ़ा है। अभिनेत्री निमरत कौर के साथ उनकी नजदीकियों के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। दोनों ने फिल्म 'दशवी' में एक साथ काम किया, जिसके दौरान उनके बीच रोमांटिक संबंध होने की बातें सामने आई हैं। इसके बाद ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रहने का निर्णय लिया है।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक को देखा गया, जब वह लंदन के लिए निकल रहे थे, जहां उनकी अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग होनी है। एयरपोर्ट पर उनके आते ही फोटोग्राफरों के बीच हलचल मच गई। उनकी हर हरकत को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर व्यस्त हो गए। इस स्थिति से अभिषेक काफी परेशान दिखाई दिए और उन्होंने कहा, "बस भाई, काफी हो गया, बंद करो।" हालांकि, उन्होंने अपने दो हाथ जोड़कर एक प्रकार की शिष्टता भी दिखाई। यह स्पष्ट है कि हाल की गपशपों ने उन्हें परेशान किया है। 'हाउसफुल 5' में अभिषेक के अलावा अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, और चंकी पांडे जैसे अभिनेता भी नजर आएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in