69th National Film Awards 2023: आलिया- कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, ‘पुष्पा’ का जलवा कायम

69th National Film Awards 2023: आलिया- कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, ‘पुष्पा’ का जलवा कायम
Published on
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स के नाम की हुई घोषणा
पीआईबी की ओर से दी गई जानकारी
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इन्होंने मारी बाजी

National Film Awards 2023: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो रहा है। इस लिस्ट में हम आपको इस बार के विनर्स के नाम बताएंगे साथ ही आप जानेंगे कि वो कौन से फिल्म कलाकार हैं जिन्हें ये खास सम्मान मिलेगा है। बता दें कि हिंदी सिनेमा के लिहाज से ये अवॉर्ड्स काफी बड़ा माना जाता है।

  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आर आर आर
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर – सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह-
  • बेस्ट एडिंटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर
  • बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार सिंह
  • बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आर आर आर)

सरदार उधम सिंह बनी बेस्ट फीचर हिंदी फिल्म
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम सिंह को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मूवी को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। इसका डायरेक्शन सुजीत सरकार ने किया है।

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है।

बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन
फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को इस साल बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन का ये खास अवॉर्ड मिला है।

ये है इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की जूरी की कमेटी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 31 फीचर, 24 नॉन फीचर, 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया जाएगा। जोकि साल 2021 की फिल्मों के लिए आधारित होगा।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का इतिहास
नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in