नोबेल शांति पुरस्कार उन्हें नहीं देने पर समिति की होगी बदनामी : ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी जताई
Committee will face disrepute if it doesn't award Nobel Peace Prize to him: Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी जताते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है और ‘‘ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए।’’ ट्रंप ने ओवल ऑफिस में यह टिप्पणी की। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे की नोबेल समिति द्वारा की जानी है। ट्रंप ने यहां पत्रकारों से कहा, मैंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है। उन्हें सम्मानित नहीं करना नोबेल समिति के लिए बड़ी बदनामी की बात होगी। ट्रंप ने कहा, ‘‘उनकी ऐसी छवि रही है कि वे शायद मेरे जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते। लेकिन मुझे यह मिले या न मिले, मैंने इससे कहीं अधिक किया है। उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध के संदर्भ में कहा कि शांति स्थापित करने के उनके प्रयास जारी हैं और संकेत दिया कि वह एक और युद्ध के निपटारे की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से अधिक इस पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्हें खुद नहीं पता कि 2009 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार क्यों मिला था। ट्रंप ने पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मचाडो ने ओवल ऑफिस में अपना पुरस्कार उन्हें सौंप दिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in