टॉप 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही
Internet
BSE
Published on: 

मुंबई : वैश्विक स्तर पर निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.15 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम का बाजार मूल्यांकन 51,675.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,501.25 करोड़ रुपये, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये हो गया। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्यांकन 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,126.95 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,753.57 करोड़ रुपये बढ़कर 9,55,415.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 11,948.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 4,724.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9,66,021.99 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,699.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,350.13 करोड़ रुपये रह गया। यह शीर्ष 10 कंपनियों में एकमात्र नुकसान उठाने वाली कंपनी रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in