iPhone 15 सीरीज के शुरू हुई सेल, स्टोर के बाहर दिखा लोगों का क्रेज | Sanmarg

iPhone 15 सीरीज के शुरू हुई सेल, स्टोर के बाहर दिखा लोगों का क्रेज

मुंबई: आईफोन 15 सीरीज का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए इंतजार का दिन आज खत्म हो गया। इस सीरीज के फोन मिलने आज यानी शुक्रवार (22 सितंबर) से शुरू हो गए हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों स्टोर पर सुबह 8 बजे से लोगों की लंबी कतारें देखीं गईं। मुंबई के BKC स्टोर पर एक ग्राहक दूसरे राज्य से आईफोन लेने मुंबई आया था।

17 घंटे कतार में लगा ग्राहक
मुंबई BKC में iPhone 15 लेने के लिए कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि वह कल यानी गुरुवार दोपहर 3 बजे से आया हुआ है। उसने बताया कि वह 17 घंटे तक लाइन में लगकर फोन लिया है। इसके लिए वह गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई आया है। बता दें कि पहले आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग लॉन्चिंग के बाद शुरू होती थी। लेकिन इस बार पहले से ही इसके स्टॉक रेडी किए गए।

15 सितंबर से शुरू हुई ऑर्डर

Apple ने iPhone 15 के लिए प्री ऑर्डर लेने की शुरुआत 15 सितंबर से ही शुरू कर दी थी। इस दौरान कस्टमर द्वारा ऑर्डर दिए फोन को कंपनी आज से शिप शुरू कर रही है। भारत के अलावा दुनिया के 40 देशों में आज से iPhone 15 मिलना शुरू हो चुका है।

iPhone 15 के हैं कई वेरिएंट

हाल ही में Apple ने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 प्लस, iPhone 15 प्रो और iPhone 15 प्रो मैक्स शामिल हैं। iPhone 15 और iPhone 15 प्लस तीन स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आते हैं। इनमें 128GB, 256GB, और 512 GB वेरिएंट शामिल हैं। iPhone 15 और iPhone 15 प्लस में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इनमें पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर हैं।

कीमत की बात करें तो 128 GB के iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये है, जबकि इसी स्टोरेज क्षमता वाले iPhone 15 प्लस के लिए आपको 89,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।128 GB के iPhone 15 प्रो की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपये से शुरू होती है, जबकि iPhone 15 प्रो मैक्स का 256 GB वेरिएंट 1 लाख, 59 हजार, 900 रुपये का है।

Visited 168 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर