सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ बढ़ा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में एसबीआई, रिलायंस, टीसीएस और एलएंडटी ने मिलकर ₹1.43 लाख करोड़ से अधिक जोड़े, जबकि सूचकांकों में भी मामूली बढ़त दर्ज
इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सबसे बड़े लाभ में रहा।
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में चार का बाजार पूंजीकरण ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा
Published on

नई दिल्ली : बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से ₹1.43 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सबसे बड़े लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़ा।

शीर्ष 10 कंपनियों में एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण हुआ 10.11 करोड़

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण ₹63,922.03 करोड़ बढ़कर ₹10,11,721.84 करोड़ हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन ₹32,816.40 करोड़ बढ़कर ₹18,01,925.19 करोड़ और टीसीएस का ₹31,875.35 करोड़ बढ़कर ₹8,87,770.13 करोड़ हो गया। एलएंडटी का बाजार पूंजीकरण ₹14,637.76 करोड़ बढ़कर ₹5,56,482.45 करोड़ पर पहुंच गया।

इसके विपरीत, एलआईसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से करीब ₹1.24 लाख करोड़ की गिरावट आई।

एलआईसी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

एलआईसी को सबसे अधिक नुकसान हुआ और उसका बाजार मूल्यांकन ₹40,543.23 करोड़ घटकर ₹4,96,891.82 करोड़ रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण ₹37,168.96 करोड़ और एचडीएफसी बैंक का ₹24,183.16 करोड़ घटा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष स्थान पर कायम रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in