टॉप 10 कंपनियों में से छह का मार्केट कैप 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही
Internet
BSE
Published on

मुंबई : बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये रहा। वहीं बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 3,797.83 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो की 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये रही।

इनका घटा : दूसरी तरफ भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 6,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 2,094.35 करोड़ रुपये की कमी के साथ 11,79,974.90 करोड़ रुपये रही।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in