नीतीश कुमार को सौंपी गई JDU विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी

निशांत कुमार की भूमिका पर अटकलों से इंकार
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Published on

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता चुनने की जिम्मेदारी एक मत से दी गई। कुमार ने सोमवार को बैठक में विधायक दल को संबोधित किया।

बैठक के बाद JDU के विधान परिषद सदस्य और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, हमारे सर्वोच्च नेता ने कहा है कि संसद सत्र के दौरान की अवधि (जब दिल्ली में उनकी उपस्थिति आवश्यक होगी) को छोड़कर वह अपना अधिकतम समय बिहार में बिताएंगे।

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने हमसे कहा कि उनके सत्ता में रहने के दौरान किए गए अच्छे कार्य नई सरकार में भी जारी रहें, जिसमें JDU एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। इन कार्यों पर नजर रखने के लिए वह समय आने पर राज्य का दौरा करेंगे।

JDU प्रवक्ता से उन अटकलों के बारे में भी पूछा गया जिसमें कहा जा रहा है कि बैठक निशांत कुमार की भूमिका तय करने के लिए बुलाई गई थी। निशांत पिछले महीने JDU में शामिल हुए थे, लेकिन उन्होंने सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

इस पर नीरज कुमार ने कहा, निशांत की भूमिका को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्हें पार्टी ने भविष्य के नेता के रूप में स्वीकार किया है। वैसे भी आज की बैठक में उन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह तथा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in