डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा, बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार

सीएम नीतीश कुमार ने की 'आंबेडकर समग्र सेवा अभियान' की शुरुआत
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Published on

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएगा। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक समारोह के दौरान कहा कि कुमार ने 'आंबेडकर समग्र सेवा अभियान' की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिवासियों और दलितों के लिए बनाई गई योजनाएं सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

चौधरी ने कहा, बाबासाहब आंबेडकर की जयंती पर एक अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई। यह अभियान अनुसूचित जातियों और जनजातियों के प्रति उनकी गहरी चिंता को दर्शाता है। अभियान के तहत अधिकारी उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत 22 योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। सभी पंचायतों में यह जायजा लिया जाएगा। जहां भी सभी लोगों तक लाभ नहीं पहुंचा होगा, वहां सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधा

तेजस्वी ने कहा था कि सैनी के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नीतीश को एक और कार्यकाल नहीं लेने देगी। चौधरी ने कहा, तेजस्वी को हमें बताना चाहिए कि 15 साल तक बिहार पर शासन करने वाले उनके पिता और मां ने राज्य के लिए क्या किया। वे एक मेडिकल कॉलेज भी नहीं खोल सके। चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस आरोप का भी जबाव दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने पिछले साल के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को उचित लाभ नहीं दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in