अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर सीएम नीतीश भावुक, कहा-फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन
एक्टर मनोज कुमार
एक्टर मनोज कुमार
Published on: 

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज कुमार कुछ समय से बीमार थे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में तड़के करीब साढ़े 3 बजे उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक मनोज कुमार जी का निधन दुःखद। उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा, उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in