पटना में भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, तख्तियों और लाठी से हुई हिंसक झड़प

पीएम मोदी के अपमान के विरोध में पटना में भाजपा का मार्च
पटना में बिहार कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल
पटना में बिहार कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल-
Published on

पटना : राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में सत्तारूढ़ दल ने यहां विरोध मार्च निकाला और इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

मंत्री नितिन नवीन और संजय सरावगी जैसे वरिष्ठ नेताओं तथा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले दरभंगा में हुई घटना के खिलाफ नारे लगाते हुए कुछ किलोमीटर दूर स्थित राज्य कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक मार्च किया।नवीन ने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी और उनके साथियों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के दरवाज़े अंदर से बंद कर दिए और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे उन पर फेंके, गांधी की तस्वीरों पर लाठियां बरसाईं और आस-पास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया, यह मामूली झड़प थी और हमें दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की शिकायतें मिली हैं। पूरे मामले की जांच की जाएगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक समूह भाजपा की कथित ‘गुंडागर्दी’ के विरोध में सदाकत आश्रम के गेट के बाहर धरने पर बैठ गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in