विधायक दल की बैठक के लिए केशव प्रसाद मौर्य पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की।
विधायक दल की बैठक के लिए केशव प्रसाद मौर्य  पर्यवेक्षक नियुक्त
Published on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, 'भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।'

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की। एनडीए को कुल 202 सीटें मिलीं, जो कि 243 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

कुल 202 सीटें (बहुमत)

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 89 सीटें, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी

जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)): 85 सीटें

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) (LJP(RV)) और अन्य सहयोगी दलों ने बाकी सीटें जीतीं।

महागठबंधन (MGB): कुल 35 सीटें

राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 25 सीटें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 6 सीटें 

अटकलें हैं कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रह सकते यहीं उपस्थित।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in