आज पटना में नितिन नवीन, भव्य स्वागत की तैयारी

रोड शो दोपहर 12.30 बजे यहां हवाई अड्डे से शुरू होगा। यह शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर और इनकम टैक्स गोलंबर से होते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगा।
File Photo
File Photo
Published on

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के भव्य स्वागत के लिए मंगलवार को पटना में रोड शो करेगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। यह नितिन नवीन का 15 दिसंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य का पहला दौरा होगा। रोड शो के तहत हवाई अड्डे से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक के मार्ग में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कई मंच भी बनाए गए हैं। भाजपा के कार्यक्रम के मद्देनजर पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगी रोड शो

बिहार भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रोड शो दोपहर 12.30 बजे यहां हवाई अड्डे से शुरू होगा। यह शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर और इनकम टैक्स गोलंबर से होते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगा। मार्ग पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हमारे नेता का स्वागत करेंगे।’’ बांकीपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने नितिन नवीन इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

File Photo
बिहार में हत्या के मामलों में 7.72% की कमी

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं नवीन

कुमार ने कहा, ‘‘रोड शो के मार्ग में कई स्थानों पर मंच बनाए गए हैं और हमारे नेता के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।’’ नवीन के मिलर हाई स्कूल मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की भी संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवीन शाम में राजभवन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह भाजपा के राज्य मुख्यालय में पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और अन्य नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र

नितिन नवीन, वरिष्ठ भाजपा नेता और अब समाप्त हो चुकी पटना पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने 2006 में अपने पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। राजधानी के शहरी विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में लोकप्रिय नितिन नवीन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 52 हजार मतों के अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in