नेहा के बाद अब रिया...पटना जंक्‍शन पर पुलिस ने बैग की जांच की तो, उड़े होश

Bihar
महिला तस्कर
Published on

पटना : बिहार में शराब पर बैन है, लेक‍िन शराब की तस्‍करी जारी है। हाल ही में समस्तीपुर में नेहा की गिरफ्तारी के बाद अब पटना में पुल‍िस ने रिया नाम की युवती को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ ग‍िरफ्तार क‍िया है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को उत्तर प्रदेश से लाने का काम दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इतने की शराब बरामद

एएसपी (लॉ एंड ऑर्डर), कोतवाली पटना, कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया क‍ि पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटना जंक्शन के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और युवकों अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रिया के हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार रुपये की शराब बरामद हुई है।

रुपयों के लालच में आ गयी

पुलिस की गश्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त कर युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को उत्तर प्रदेश से लाने का काम दिया था। युवती रुपयों और उस युवक की बातों के झांसे में आ गई और पटना जंक्शन ट्रेन से उतरने के बाद बाहर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। युवती पटना की ही रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

समस्‍तीपुर में भी युवती हुई थी ग‍िरफ्तार

इससे पहले समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवती के दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार क‍िया था। गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी निवासी नेहा कुमारी (25 वर्ष) और हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम गार्डन मकान संख्या-12 के इशान कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in