जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमले में बिहार का एक और जवान शहीद, सीएम नीतीश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री कुमार ने परिजन को 50 लाख रुपये देने की घोषणा
शहीद जवान राम बाबू सिंह
शहीद जवान राम बाबू सिंह
Published on

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीएसएफ जवान राम बाबू सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया। सिंह की जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल होने के बाद मौत हो गई। कुमार ने सिवान जिले के निवासी सिंह के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके परिजन को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वसीलपुर गांव के निवासियों ने बताया कि बीएसएफ जवान की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने के दो दिन बाद नौ मई को सिंह घायल हो गए थे। सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम राज्य में लाए जाने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in