बांकीपुर हार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

जन सुराज के खाते में आई पहली बड़ी विधानसभा जीत,सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Patna
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
Published on

पटना : बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने नया राजनीतिक संदेश दिया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर सीट पर कब्जा कर लिया।

चुनाव आयोग के अनुसार 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 19,324 वोट मिले और उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की। इस परिणाम को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की हार को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे युवाओं और उनके अभिभावकों के आक्रोश का परिणाम बताते हुए केंद्र और बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधा। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सत्ता के अहंकार का जवाब जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से दिया है।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकतांत्रिक फैसले का सम्मान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जन सुराज को जनादेश दिया है और उन्होंने प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम को बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जहां जन सुराज ने अपनी पहली बड़ी विधानसभा सफलता दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in