West Bengal Weather: आज बंगाल के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानें ताजा अपडेट | Sanmarg

West Bengal Weather: आज बंगाल के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानें ताजा अपडेट

कोलकाता: बंगाल में कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम भवन ने चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में तूफान की भी आशंका जताई गई है।

बीते दिन शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली थी। कई जगह पेड़ गिरे। इस कारण 5 लोगों की मौत हो गई। धूल भरी आंधी के बाद मौसम भवन ने इस बार राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में आज रात तक भारी बारिश हो सकती है।

निम्न दबाव के कारण बंगाल में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सोमवार तक गरज और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। निम्न दबाव के कारण फिलहाल मौसम अस्थिर हो गया है। उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर दक्षिण असम तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस ट्रफ के साथ-साथ, उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवात बना है जिस कारण बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल तक नम हवाएं चल रही है। इस वजह से पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

12 मई (येलो अलर्ट):  आज 12 मई को दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है। मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। राज्य के बाकी जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, लेकिन हवा की गति कम (30-40 किमी प्रति घंटा) रहेगी।

13 मई (येलो अलर्ट): 13 मई को मौसम धीरे-धीरे शांत होने की उम्मीद है। हालांकि, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: 12th May Top News: पढ़ें आज 12 मई की सुबह की टॉप 4 खबरें

उत्तर बंगाल में मौसम का हाल

12 मई: आज उत्तर बंगाल में आंधी-तूफान की संभावना है, कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

13 मई: मौसम में थोड़ी सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

 

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर