West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के कई जिलों में उमस और गर्मी से हाल बेहाल, कब तक आएगा मॉनसून ?

शेयर करे

कोलकाता: शहर में बीते 3 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में गर्मी से बुरा हाल है। आज शुक्रवार(07 जून) की सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। गर्मी और उमस की वजह से दक्षिण बंगाल के लोग मॉनसून के इंतजार में हैं। उत्तर बंगाल के एक हिस्से में मॉनसून आ चुका है लेकिन अभी तक दक्षिण बंगाल में प्रवेश नहीं किया है। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में वज्रपात की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, समुद्र में ज्वार-भाटा बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक आज से अगले गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आज कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में भी आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आज दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर में भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी।

मॉनसून कब आ रहा है?
मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, राज्य के दक्षिण बंगाल में मॉनसून के आने में अभी 2-3 दिन और लगेंगे। वहीं, उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहले ही प्रवेश कर चुका है।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहेगा।

कोलकाता में आज कितना रहेगा तापमान?

मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रह सकता है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।

Visited 156 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता: दमदम नगरपालिका में फर्जी तरीके से नौकरी देने के मामले में आज CBI ने चार्जशीट दायर की है। आपातकालीन
हाथरस : हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 से
नई दिल्ली : लोकसभा में टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी का एक बार फिर बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला,
कोलकाता: स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर ममता सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ऑडिट
कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचकर चोपड़ा जाने वाले थे। लेकिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार
कोलकाता: देश के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर चुका है। अब भारी बारिश हो रही है। अलीपुर मौसम कार्यालय
कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी की पूछताछ के बाद अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि वह 70
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई है और कहा है धर्मांतरण के मामलों पर
कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस
कोलकाता: पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवात के प्रभाव के कारण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
कोलकाता: उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा
नई दिल्ली: लोकसभा में आज सोमवार(01 जुलाई) को भारी हंगामा देखने को मिला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
ऊपर