ओमदयाल संस्थान में दो दिवसीय टेक्नोलॉजी फेस्ट ‘वॉयेज 2026’ का शुभारंभ

21 स्कूलों के 136 विद्यार्थियों और 32 शिक्षकों की भागीदारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित नवाचारों का प्रदर्शन
Howrah
‘वॉयेज 2026’ का शुभारंभ
Published on: 

हावड़ा: उलूबेड़िया स्थित ओमदयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘वॉयेज 2026’ का शुभारंभ हुआ। संस्थान की इनोवेशन काउंसिल (IIC) और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 26 और 27 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी रचनात्मकता और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह आयोजन इस बार 21 स्कूलों के 136 विद्यार्थियों और 32 शिक्षकों को एक मंच पर ला रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हावड़ा ग्रामीण के जिला प्रवर्तन शाखा के डीएसपी सुमन मुखर्जी (WBPS), जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के क्षेत्रीय परिचालन प्रबंधक कल्याण कुमार और ओरेकल के प्रिंसिपल इंजीनियर कुशल हलदर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमदयाल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी के सचिव सागर संजीव अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार सिन्हा और उपप्राचार्य डॉ. प्रसेनजीत सेन ने की।

प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। रोबोफोर्ज के तहत रोबोसॉकर और रोबोरेस के साथ कोडिंग, तकनीकी क्विज और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News