जनता को धन्यवाद, लोकसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त – अभिषेक | Sanmarg

जनता को धन्यवाद, लोकसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त – अभिषेक

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव में तृणमूल को मिली बड़ी जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक ने बनर्जी ने जनता काे धन्यवाद दिया है। अभिषेक ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, विपक्ष ने ‘नो वोट फॉर ममता’ का नारा लगाया, लोगों ने उस अभियान को ‘नाउ वोट फॉर ममता’ में बदल दिया।’ उनके शब्दों में, लोगों ने तृणमूल के नव ज्वार कार्यक्रम को भारी प्रतिक्रिया दी है। परिणामस्वरूप पार्टी को बड़ा जनादेश मिलने जा रहा है। इससे लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ होगा। आप सभी से मैं प्यार और स्नेह करता हूं। अभिषेक ने मीडिया के एक वर्ग पर भी कटाक्ष किया।
रंग लायी नव ज्वार यात्रा
अभिषेक बनर्जी ने करीब 2 महीने तक नव ज्वार कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर लोगों से जनमत संग्रह किया था। कौन होगा पंचायत चुनाव में तृणमूल का प्रार्थी, यह फैसला अभिषेक ने जनता के हाथों पर छोड़ दिया था। अभिषेक बनर्जी ने पहले ही कहा था कि पंचायत चुनाव में किसी भी हाल में हिंसा या अशांति की कामना नहीं है। 2018 की तुलना में इस बार विपक्ष ने करीब दोगुना अधिक उम्मीदवार उतारे।

Visited 93 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर