सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नवान्न में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न पदों पर 1 लाख 25 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति अगले एक वर्ष के अंदर ही की जायेगी। सीएम ने कहा कि राज्य में 2,000 डॉक्टरों और 7,000 नर्सों की नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा 9493 आंगनवाड़ी पदाें पर राज्य सरकार कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। विभिन्न पदों पर 17,000 कर्मसंस्थान तैयार किये जायेंगे। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी नियुक्ति की घोषणा सीएम ने की।
Mamata Banerjee की बड़ी घोषणा, इतने लाख सरकारी कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
Visited 73 times, 1 visit(s) today