राजीव ने मदर टेरेसा के कथन को दोहराया

राजीव कुमार ने कहा, ...काश वह मुझ पर इतना भरोसा न करते
राजीव ने मदर टेरेसा के कथन को दोहराया
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए पांच सीटों पर गुरुवार को उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और एक सीट पर भाजपा से उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा के लिए राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी, मंत्री बाबुल सुप्रियो और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपना-अपना नामांकन विधानसभा में आकर दाखिल किया। तृणमूल के चार उम्मीदवारों में से राजीव कुमार को लेकर काफी चर्चा रही। वह बंगाल के पूर्व डीजीपी रहे हैं। नामांकन के लिए राजीव कुमार विधानसभा में गुरुवार काे सबसे पहले पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी और सम्मानजनक विषय है। मुझे यह अवसर देने लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देता हूं। मदर टेरेसा के एक कथन को दोहराना चाहता हूं : मैं जानता हूं कि ईश्वर मुझे कभी कोई ऐसा दायित्व नहीं देंगे जिसे मैं संभाल न सकूं। काश वह मुझ पर इतना भरोसा न करते।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in