मोदी जी, जनता मताधिकार से चुन - चुनकर बदला लेगी : तृणमूल

मोदी जी, जनता मताधिकार से चुन - चुनकर बदला लेगी : तृणमूल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नार्थ बंगाल के कूचबिहार से पीएम नरेंद्र माेदी ने मालदह की घटना को लेकर तृणमूल पर जमकर निशाना साधा है। वहीं तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं ने नरेंद्र माेदी पर जवाबी हमला बोला। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने कूचबिहार जनसभा से ऐसी बातें की है जिसे सुनकर हैरान हूं। क्या पीएम के मुंह से ऐसी बातें शोभा देती है। पीएम ने जनसभा से कहा है कि हमलोगों का पाप का घड़ा भर गया है, चुन चुनकर हिसाब होगा। मैं पीएम से कहना चाहती हूं कि 2021 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव याद है तो, आपने गत विधानसभा में कहा था 200 पार होगा लेकिन मिली 77 सीटें, लोकसभा में जनता ने बता दिया कि आपलोगों पर भरोसा नहीं है। असल में पाप का घड़ा आपलोगों का भर गया है और जनता चुन चुन कर अपने मताधिकार से बदला लेगी।

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि मालदह में जो कुछ भी हुआ है वह भाजपा की बी और सी टीम ने किया है। उन्होंने कहा कि माेदी जी आप क्यों इतना झूठ बोलते है। मालदह में अशांति के लिए आपकी बी और सी टीमें जिम्मेदार है। हमारे पास कोई प्रशासन नहीं, चुनाव आयोग के पास सभी है। तुरंत आपको अमित शाह का निलंबित करना चाहिए। वे क्या कर रहे हैं। बंगाल की डेमोग्राफी बदलकर आप बंगाल को नहीं बदल सकते हैं। हमारी नेत्री शेरनी है, 2029 में वह पीएम बनने वाली हैं। एक बात और यह कि आप मुझसे बड़े हैं, आपके मुंह से झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता है। सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमें उस पार्टी से व्याख्यान की आवश्यकता नहीं है जो बलात्कारियों को बचाने और माला पहनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री डॉ. शशि पांजा और ब्रात्य बसु ने भी जवाबी हमला बोला है। ब्रात्य बसु ने आरोप लगाया कि 'बंगाली और बांग्ला भाषा' का पीएम ने अपमान किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in