Kolkata Metro : करीब 1 महीने तक शनिवार और रविवार को कम चलेगी मेट्रो | Sanmarg

Kolkata Metro : करीब 1 महीने तक शनिवार और रविवार को कम चलेगी मेट्रो

Fallback Image

कोलकाता : कई दिनों से मेट्रो के समय पर नहीं चलने को लेकर यात्रियों में आक्रोश था। इसी स्थिति में मेट्रो अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक शनिवार और रविवार को एक महीने से अधिक समय तक कोई भी मेट्रो 3.10 घंटे नहीं चलेगी। बताया गया है कि मेट्रो के मेंटेनेंस के काम के लिए इस सर्विस को सस्पेंड किया जाएगा। शुक्रवार को अप-डाउन पर 54 मेट्रो कम चलेगी। मेट्रो अथॉरिटी ने बताया कि 6 मई शनिवार से 11 जून रविवार तक दिन में एक निश्चित समय पर महानायक उत्तम कुमार (टॉलीगंज) से कवि सुभाष (न्यू गरिया) तक मेट्रो नहीं चलेगी। मेट्रो लाइन और ‘मेगा पावर ब्लॉक’ में रखरखाव कार्य के कारण ये मेट्रो नहीं चलेगी। अगले 6, 13, 20, 27 मई और 3 जून इन 5 शनिवार को महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक मेट्रो सुबह 6:50 बजे से 10:00 बजे तक नहीं चलेगी। उस समय दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार तक सामान्य मेट्रो चलेगी। सुबह 10 बजे से दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक सामान्य मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। 7, 14 व 21 मई और 4 जून इन 4 रविवार को महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक मेट्रो नहीं चलेगी। इस बार मेट्रो दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार के लिए चलेगी। सुबह 10 बजे के बाद दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी। मेट्रो अधिकारियों ने यह भी कहा कि दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष के बीच मेट्रो सेवा 28 मई और 11 जून को सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

Visited 543 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर