'शालीनता रखें', 'अभया' की मां को मुख्यमंत्री का संदेश

पानीहाटी सीट पर ममता का विरोधियों पर हमला
'शालीनता रखें', 'अभया' की मां को मुख्यमंत्री का संदेश
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : पानीहाटी में गुरुवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पार्टी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए संयम और शालीनता बनाए रखने की सलाह भी दी। ममता ने बिना नाम लिये भाजपा उम्मीदवार रत्ना देवनाथ के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में हर उम्मीदवार को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन भाषा की मर्यादा को बनाये रखना जरूरी है। उन्होंने समर्थकों से भी अपील की कि वे प्रचार के दौरान सौजन्य की सीमा न लांघें।

गौरतलब है कि पानीहाटी सीट पर भाजपा उम्मीदवार रत्ना देवनाथ, आरजी कर मामले की पीड़ित डॉक्टर की मां हैं और वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। हाल ही में उनके तीखे बयानों के बाद यह सीट चर्चा में रही है। सभा में ममता ने कहा कि अगर शिक्षा, संस्कृति, भोजन और लोगों के अधिकारों को बचाना है, तो तृणमूल सरकार जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सीपीएम के बीच “सेटिंग” है।

ममता ने कहा, “सीपीएम के शासन में इतने अत्याचार हुए, लेकिन भाजपा ने कभी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसलिए भाजपा और सीपीएम दोनों को हराना जरूरी है।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसा मतदान करें जिससे भाजपा और सीपीएम को एक भी सीट न मिले। पानीहाटी की यह सीट अब त्रिकोणीय मुकाबले के कारण और भी दिलचस्प हो गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in