Maa Flyover Accident : मां फ्लाईओवर पर बड़ी दुर्घटना, अचानक बाइक चालक …

Maa Flyover Accident : मां फ्लाईओवर पर बड़ी दुर्घटना, अचानक बाइक चालक …
Published on

कोलकाता : मां फ्लाईओवर पर सुबह-सुबह बड़ी दुर्घटना हुई है। युवक एक बड़े खतरे से बाल-बाल बच गया। चीनी मांझा के कारण वह बाइक समेत गिर गया। कथित तौर पर यह धागा फ्लाईओवर पर फैला हुआ था। उसी दौरान युवक बाइक चलाकर जा रहा था तभी उसे धागा जैसा कुछ महसूस हुआ। दरअसल, युवक आज यानी मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे मां फ्लाईओवर से जा रहा था। उसका नाम आरिफ है, वह पिकनिक गार्डन इलाके का रहने वाला है। युवक पार्क सर्कस की ओर से एसएसकेएम अस्पताल की ओर जा रहा था। उसने बताया कि फ्लाईओवर से उतरते वक्त उसने अपने गले में चाइनीज मांझा बंधा हुआ एक धागा महसूस हुआ। वह बाइक समेत गिर गया। उसके गर्दन और पैरों में चोटें आईं, लेकिन चोट उतनी गंभीर नहीं है।
युवक ने खुद को संभाला
युवक ने खुद को संभाला और बाइक उठाकर खड़ा हो गया। इसके बाद उसने चीनी मांझा को समेट कर वहां से फेंक दिया। हालांकि, चोट गंभीर न होने के बावजूद युवक पूरी घटना से डरा हुआ है। उसने कहा कि वह अक्सर मां फ्लाईओवर से यात्रा करता हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in