Dengue Alert : तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले , अब तक 4 लोगों की मौत

Dengue Alert :  तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले , अब तक 4 लोगों की मौत
Published on

कोलकाता : राज्य में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गयी। गत 24 घंटे में राज्यभर में 4 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि सरकारी रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। मरने वालों में साल्टलेक के रहने वाले एक वृद्ध, जबकि दूसरा केएमसी के वार्ड नम्बर 99 की म​हिला है। इससे एक दिन पहले घाटाल और खड़गपुर में दो महिलाओं की डेंगू से मौत हो गयी थी। 37 वर्षीया वह महिला खड़गपुर के वार्ड 8 स्थित बंगाली पाड़ा की रहने वाली थी। वह कई दिनों से बीमार थी। वहीं घाटाल में एक महिला सबीना बीबी की डेंगू से मौत हो गयी। सॉल्टलेक में एक वृद्ध पिनाक सरकार (66) एई ब्लॉक के निवासी की डेंगू से मौत हो गयी। कोलकाता के वार्ड नम्बर 99 में एक महिला डेंगू की चपेट में थी

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in