महानगर में पिछले 24 घंटों में 12 सड़क दुर्घटनाओं में हुई 5 लोगों की मौत, 13 घायल

फाइल पिक
फाइल पिक
Published on: 

कोलकाता : महानगर में बीते 24 घंटे में अलग- अलग इलाकों में घटित 12 सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकी 13 लोग घायल हो गए। पहली घटना साउथ पोर्ट थाना इलाके की है, जहां बाइक अनियंत्रित होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। जबकी एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों के नाम मो. इस्लाम (23) और मेरी मार्गरेट (24) है। घायल युवक का नाम मो. सरफराज (21) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की देर रात 3.15 बजे तीनों व्यक्ति स्ट्रैंड रोड इलाके से गुजर रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो कर सामने डिवाइडर से जा टकराई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को रक्तरंजित हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मो. इस्लाम और मेरी को मृत घोषित कर दिया। जबकी सरफराज को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ वेस्ट पोर्ट थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकी एक अन्य व्यक्ति मंभीर रूप से घायल हो गया। मृत व्यक्ति का नाम मेहताब हुसैन (27) है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम सिराउल बशर मंडल (22) है। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे मेहताब और सिराउल जब कार्ल मार्क्स सरणी से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक सार्जेंट ने दोनों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया। इसी दिन कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थानांतर्गत बासंती हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक का नाम दीपायन मंडल (50) है। वह दक्षिण 24 परगना के बामनघाटा इलाके के निवासी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात 11.05 बजे जब दीपायन उक्त रास्ते से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार को कुचल कर घटनास्थल से फरार हो गई। चौथी घटना गरफा थाना इलाके की कालिकापुर मेन रोड पर घटित हुई। जहां मंगलवार की रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक की कार से टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की नाम विशाल सरदार (22) है। वहीं न्यू अलीपुर इलाके में एक जेसीबी से टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार की सात साल की बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची का नाम कियारा गुप्ता है। वह दक्षिण कोलकाता के एक निजी स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in