मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर भिरंगी काली बाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया मां काली का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर भिरंगी काली बाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भिरंगी काली बाड़ी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं मां काली का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंचने पर मुख्य पुजारी साधन राय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की और दंडवत होकर मां काली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री थोड़ी देर तक मंदिर परिसर में ही रुके। उन्होंने मुख्य पुजारी साधन राय सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ बातचीत की जहां लोगों की भारी भीड़ थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य बंग प्रांत के सह कार्यवाह अच्युत हाजरा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री के मंदिर में पहुंचने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में उत्साह का वातावरण बना रहा। मंदिर के अंदर एवं बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News