विद्यार्थियों के हौसले बुलंद करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना जरूरी : विधायक

वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन
विद्यार्थियों के हौसले बुलंद करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना जरूरी : विधायक
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : कल्याणपुर सेटेलाइट टाउनशिप स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में रविवार की शाम 18वें पुरस्कार वितरण समारोह और वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंंचे आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के हौसले बुलंद करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना जरूरी है। पुरस्कृत होने के बाद आगे वे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा चंदा पाल ने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। स्कूल के संस्थापक सह निदेशक एके शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा, खेल आदि सभी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इस स्कूल के व्यापक संख्या में बच्चे चिकित्सक, अभियंता आदि बन कर देश की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि कामयाब होना कोई बड़ी बात नहीं है, कामयाब होकर इंसानियत बरकरार रखना बड़ी बात है। मौके पर 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नृत्य, गीत-संगीत आदि प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष राधा शर्मा, जगदीश बागड़ी, जिगनेश पटेल, विजय रतन, विनय चौधरी, पवन गुटगुटिया, उमेश गोयनका सहित कई अतिथि और शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी और अभिभावकगण उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News