1 किलोग्राम गांजा समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार

नशा के खिलाफ चल रहे अभियान का दिख रहा असर
1 किलोग्राम गांजा समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Published on: 

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शिल्पांचल में इन दिनों नशीले पदार्थो की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दें कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से पुलिस की ओर से काफी सख्त रवैया अपनाकर जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही दर्जनों लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इस बार फिर से आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने तकरीबन 1 किलोग्राम गांजा समेत 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में सुभम शर्मा तथा शमशेर शेख शामिल हैं। पकड़े गए अभियुक्तों को रविवार को आसनसोल जिला अदालत के कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी समेत अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी रद्दकर उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बताया जाता है कि ये अभियुक्त इलाके में गांजा की तस्करी करने के लिए आये हुए थे। हालांकि वे कुछ कर पाते उससे पहले ही पुलिस को मिली गुप्त सूचना के तहत वे रंगे हाथों पकड़ लिए गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News