ट्रक ने चारपहिया वाहन को मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम

सुबह-सुबह इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
ट्रक ने चारपहिया वाहन को मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : शुक्रवार सुबह दुर्गापुर से आसनसोल जाने के मार्ग पर रानीगंज थाना अंतर्गत NH 19 के मंगलपुर स्थित ओवरब्रिज पर दुर्घटना घटी। घटना के बारे में ज्ञात हुआ है कि एक ट्रक ने पीछे से एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस विषय में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक कोलकाता से आसनसोल जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी घुमा दी, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। वहीं दूसरी ओर चार पहिया वाहन के ड्राइवर ने बताया कि वे दुर्गापुर से आसनसोल जा रहे थे, तभी ट्रक ने अचानक पीछे से आकर टक्कर मार दी। इसके कारण चार पहिया वाहन में सवार एक महिला मामूली रूप से घायल हो गईं। चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

सुबह-सुबह इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस और यातायात अधिकारियों ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News