रानीगंज हनुमान चालीसा संघ करा चुका है 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सामूहिक विवाह समारोह में 8 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया
रानीगंज हनुमान चालीसा संघ करा चुका है 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : रविवार को रानीगंज से सटे रानीसायर इलाके के कांटागोड़िया स्थित बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 8 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस तरह से रानीगंज हनुमान चालीसा संघ 22 सालों के सफर में 500 से ज्यादा जोड़े की शादी करा चुका है। हनुमान चालीसा संघ संपूर्ण निःशुल्क व्यवस्था में वर और वधू पक्ष की रजामंदी एवं विधि-विधान के साथ सामूहिक विवाह संपन्न कराता है। हनुमान चालीसा संघ न केवल अपनी व्यवस्था में शादी समारोह का आयोजन करता है बल्कि अपने खर्च पर वधू को वो सारे उपहार भी देता है जो एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक होते हैं । हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया ने कहा कि अपने इस संस्था के 22 साल के सफर में सफलतापूर्वक 500 से ज्यादा लड़के-लड़कियों की शादी करायी जा चुकी है। साल में 4 या 5 बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई जोड़ों की शादी संपूर्ण निःशुल्क व्यवस्था में की जाती है। इसके अलावा अलमारी, पलंग, बिस्तर, बर्तन समेत कई तरह की दान सामग्री दी जाती है और दोपहर में वर और वधू पक्षों के मेहमानों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News