सरपी में महाप्रसाद वितरण समारोह का भव्य आयोजन

दिखा आत्मीयता का अनूठा माहौल
महाप्रसाद वितरण करते विधायक जितेंद्र तिवारी
महाप्रसाद वितरण करते विधायक जितेंद्र तिवारी
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरपी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र में काली पूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार को महाप्रसाद वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में पांडवेश्वर व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हज़ारों लोग सपरिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जितेंद्र तिवारी, एसीपी दीप कुमार दास, झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रबीर कुमार मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के बीच आपसी मेल-मिलाप और सौजन्य विनिमय का एक बेहद सुंदर व आत्मीय माहौल देखने को मिला।

जनता का स्नेह ही सबसे बड़ी पूंजी: विधायक

इस सफल आयोजन पर विधायक जितेंद्र तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार स्नेह और आत्मीयता ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां काली के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। समारोह को सफल बनाने में गौरव गुप्ता, संजय यादव, सबिता बागदी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News