यदुवंशी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गोवर्धन पूजा

उमड़े समाज के सैकड़ों लोग
समारोह में उपस्थित यदुवंशी समाज के लोग
समारोह में उपस्थित यदुवंशी समाज के लोग
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सोमवार को पांडवेश्वर में यदुवंशी समाज की ओर से गोवर्धन पूजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में समाज के डेढ़ सौ से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान यदुवंशी समाज के बंधुओं ने एक-दूसरे को पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और आपसी मेल-मिलाप के जरिए भाईचारे, एकजुटता तथा सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करना रहा। उपस्थित गणमान्य लोगों ने समाज की एकता पर जोर देते हुए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

समारोह में केदार यादव, अशोक यादव, अजीत यादव, राम आसरे यादव, विजय यादव, मधुसूदन यादव, शंभू यादव, पोखराम गोप, विकास यादव, विनोद यादव, नरेश यादव समेत समाज के कई प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News