लोक आस्था का महापर्व: अजय नदी घाट पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
छठ घाट का निरीक्षण करते सीपी डॉ प्रणव कुमार, साथ में एसीपी व अन्य अधिकारी
छठ घाट का निरीक्षण करते सीपी डॉ प्रणव कुमार, साथ में एसीपी व अन्य अधिकारी
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही पूरे कोयलांचल में माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सूर्योपासना के इस पावन पर्व पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार (IPS) ने पांडवेश्वर स्थित अजय नदी के ऐतिहासिक पंचपांडव छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसीपी (अंडाल डिवीजन) दीप कुमार दास, पांडवेश्वर थाना प्रभारी सुशोभन बनर्जी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कमिश्नर बोले- 370 से अधिक घाटों पर रहेगी पैनी नजर

मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट इलाके के अंतर्गत 370 से अधिक छठ घाटों पर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इनमें लगभग 45 बड़े और मुख्य घाट शामिल हैं, जहां विशेष प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक है या स्थिति थोड़ी संवेदनशील है, वहां किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ऐसे घाटों पर रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। गोताखोरों के साथ स्पीड बोट की व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही, स्थानीय छठ पूजा कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें भी सुरक्षा और प्रशासनिक गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News