

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : कल्याणपुर सेटेलाइट टाउनशिप स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में हर साल की तरह इस बार भी वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल वन विभाग के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल राम प्रसाद यादव और स्कूल के निदेशक एके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये चित्रों व सामग्रियों की प्रदर्शनी देख शिक्षक, शिक्षिका और अभिभावक अचंभित हो गए। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर एक से बढ़ कर एक आकर्षक सामग्री व चित्र बनाए। इसके बाद बाल वाटिका के लिए एक ऑडिटोरियम हाॅल का भी शुभारंभ किया गया। यहां बच्चों को बड़े टीवी पर प्रत्यक्ष दिखाकर भी शिक्षित किया जाएगा। स्कूल के निदेशक एके शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान की तुलना में बच्चे प्रत्यक्ष टीवी पर देखकर विषय को समझ जाएंगे। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा चंदा पाल ने कहा कि बच्चों में दबी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन करना जरूरी है। मौके पर स्कूल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष राधा शर्मा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी व अभिभावकगण उपस्थित थे।