पुलिस की एक गोली ने खत्म किया 48 घंटे का खेल!

आसनसोल में फिल्मी मुठभेड़ /टंकी के पीछे छिपा था खूंखार अपराधी
अभियुक्त को एम्बुलेंस में ले जाती पुलिस
अभियुक्त को एम्बुलेंस में ले जाती पुलिस
Published on: 
अभियुक्त को घसीट कर ले जाती पुलिस
अभियुक्त को घसीट कर ले जाती पुलिस

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने वो कर दिखाया, जिसका पूरा शहर इंतजार कर रहा था। कुख्यात अपराधी प्रताप दास उर्फ प्यों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेरकर धर दबोचा। सूचना मिली थी कि अपराधी प्रताप दास हीरापुर के इस्माइल स्थित पांजा गली में हथियार लेकर अपने घर के आसपास छुपा है। खबर मिलते ही SOG की टीम ने पूरे इलाके को ऐसे घेर लिया, जैसे कोई जाल बिछाया हो। गली-गली में पुलिस, छतों और दीवारों पर जवान, और लोगों को घरों में रहने का अल्टीमेटम। पूरा इस्माइल छावनी में बदल गया। वहीं घेराबंदी देखकर प्रताप एक निर्माणाधीन मकान में पानी की टंकी के पीछे जा छिपा। पुलिस ने बार-बार उसे "आत्मसमर्पण" करने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने टंकी के पीछे से ही पुलिस पर बंदूक तान दी।बस, फिर क्या था! आत्मरक्षा में पुलिस ने निशाना साधा और एक ही गोली सीधे दाहिने पैर में। प्रताप की चीख के साथ ही 48 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया और आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास ने खुद मोर्चा संभाला था। उन्होंने बताया कि प्रताप को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार दोपहर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस उसे पकड़ने गई थी, तो उसने पुलिस पर ही गोली चला दी और अंधेरे में गायब हो गया। गुरुवार को हट्टन रोड सहित कई इलाकों में घंटों सर्च चला, लेकिन प्रताप हाथ नहीं आया। ऐसा लगा जैसे वो हवा हो गया हो। पुलिस की सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और आसनसोल साउथ थाना एवं हीरापुर थाना के सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था और तकनीकी सहायता लेकर शुक्रवार सुबह पुलिस ने ऐसा जाल बुना कि प्रताप भाग नहीं सका।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News