मंत्री ने कुल्टी बॉयज हाई स्कूल के छात्रों में बांटी साइकिल

मंत्री ने 112 वर्ष पुराना कुल्टी बॉयज हाई स्कूल के विकास करने का दिया आश्वासन
मंत्री ने कुल्टी बॉयज हाई स्कूल के छात्रों में बांटी साइकिल
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : पश्चिम बंगाल सरकार की सारथी योजना के तहत कुल्टी बॉयज हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुल्टी के विधायक व राज्य के पीडब्ल्यूडी एवं पीएचई मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपने के साथ ही विद्यालय की जर्जर व्यवस्था पर चिंता जताई और विकास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुल्टी सेल कारखाने के महाप्रबंधक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश कुमार भांगर, चिकित्सक दीप नारायण सिंह, समाजसेवी मनमोहन राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दत्त सहित शिक्षक एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि सारथी योजना से विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी। इससे उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दत्त ने बताया कि करीब 112 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक विद्यालय में पहली बार किसी राज्य मंत्री का आगमन हुआ। विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विद्यार्थियों के व्यवहार और एनसीसी कैडेटों के अनुशासन से मंत्री प्रभावित हुए। हालांकि, पुरानी और जर्जर इमारतों की स्थिति देखकर उन्होंने चिंता जताई। विद्यालय की समस्याओं से अवगत होने के बाद मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिया। मंत्री के आश्वासन से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News