

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता
बाराबनी : बीते गुरुवार को बर्दवान में कृषक सभा के दौरान माकपा नेता अमल हालदार पर हमले के खिलाफ शुक्रवार को बाराबनी के दोमोहानी बाजार में किसान मोर्चा की जिला कमेटी की ओर से विरोध में एक पथसभा का आयोजन किया गया। माकपा नेता दीपक शर्मा ने कहा कि देश में गणतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सरसो तेल और चीनी की कीमते आसमान छूने लगी है। भाजपा की सरकार राज्य में आ गई लेकिन अच्छे दिन अब तक देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंंने कहा कि किसानों, श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है, जिसे माकपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर तपन दास, जयतारा बाउरी सहित कई माकपा सदस्य उपस्थित थे।