कोकोवेन थाना के बाथरूम की खिड़की से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

हैदराबाद से गिरफ्तार अभियुक्त को दुर्गापुर लाने की तैयारी
कोकोवेन थाना के बाथरूम की खिड़की से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना की पुलिस 24 घंटे में वाहन चोरी के अभियुक्त को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार करने में सफल हुई थी। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त को थाने से फरार होने में 12 घंटे का भी समय नहीं लगा था।

अभियुक्त के फरार होने की घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। अभियुक्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए मैराथन छापामारी कर रही थी। टाटा सुमो चोरी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त शनिवार रात थाने के बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया। वही घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे थे। अभियुक्त की पहचान मनोज चक्रवर्ती के रूप में हुई है। वह उत्तर 24 परगना के बागदा का रहने वाला है। कोकोवेन थाना की पुलिस ने उसे शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया था। दुर्गापुर स्टेशन बाजार संलग्न कार स्टैंड से टाटा सुमो चोरी कर बिहार के औरंगाबाद में छुपा हुआ था। वहीं चोरी के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने वाहन को भी बरामद कर लिया था। दुर्गापुर अनुमंडल अदालत से अभियुक्त को रिमांड पर लिया गया था।इसके बाद पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान शनिवार रात वह बाथरूम जाने के बहाने गया और खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। अभियुक्त किस रास्ते से भागा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं थाना से अभियुक्त के फरार होने को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दुर्गापुर अनुमंडल अदालत से अभियुक्त को दोबारा रिमांड लिया जा सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News