जिले में भाजपा का 25 दिवसीय सेवा सेतु अभियान को लेकर बैठक

भाजपा की सांगठनिक बैठक में आसनसोल, बाकूड़ा, विष्णुपुर और पुरुलिया के नेता व कर्मी शामिल
जिले में भाजपा का 25 दिवसीय सेवा सेतु अभियान को लेकर बैठक
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शहर के उत्तर धादका बायपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा की सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आसनसोल, बांकूड़ा, पुरुलिया और विष्णुपुर के नेता व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। बैठक से संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में निगम विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने को लेकर 25 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिले में सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जिलों से भाजपा नेता व कार्यकर्ता आसनसोल आएगेे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नेता व कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की सरकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का काम करेगे। सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को इसमें जोड़ने का काम करेगे। इसके साथ ही ब्लॉक और जमीनी स्तर पर सीधे जनता से संपर्क कर उनकी शिकायत सुन कर उसका समाधान करने का काम करेंगे। इसके अलावा लोगों के साथ बैठक व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। मौके पर पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बांकूड़ा के सांसद सौमित्र खान, खुदीराम टुडू, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, विधायक जितेंद्र तिवारी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News