

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के तत्वावधान में आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ इस रविवार को होगा। उद्घाटन मुकाबला दोपहर 3 बजे बर्नपुर यूनाइटेड क्लब बनाम सालतोरा फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला जाएगा। बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में बांटा गया है। ग्रुप-ए में पुलिस एथलेटिक क्लब (कोलकाता), पांडुआ फुटबॉल एकेडमी (हुगली), सालतोरा फुटबॉल एकेडमी (बांकुड़ा), बर्नपुर यूनाइटेड क्लब। वहीं ग्रुप-बी में साउथ ईस्टर्न रेलवे, सेल फुटबॉल एकेडमी (बर्नपुर), रानीगंज फुटबॉल कोचिंग कैंप और चित्तरंजन एथलेटिक क्लब शामिल है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष आरके सिन्हा(ईडी एफ एंड ए, सेल आईएसपी बर्नपुर), उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार(कार्यकारी ईडी एचआर, सेल आईएसपी बर्नपुर), महासचिव देबर्षि रॉय मौजूद थे।