आसनसोल में 15 करोड़ में 4-स्टार होटल बेचने का फर्जी विज्ञापन

द फर्न रेजीडेंसी ने हीरापुर थाना में की शिकायत
जानकारी देते जनरल मैनेजर नबज्योति मुखर्जी
जानकारी देते जनरल मैनेजर नबज्योति मुखर्जी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर/ आसनसोल :

बर्नपुर चित्रा मोड़ के पास स्थित गैलेक्सी मॉल स्थित द फर्न रेजीडेंसी होटल के नाम, तस्वीरों और पहचान का इस्तेमाल कर गलत अभवाह उड़ाने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि द फर्न रेजीडेंसी के नाम पर सोशल मीडिया पर 15 करोड़ रुपये में 4-स्टार होटल बेचने का फर्जी विज्ञापन प्रसारित होने का मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन ने इस मामले में हीरापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। होटल के महाप्रबंधक नबज्योति मुखर्जी

द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रसारित हो रहे विज्ञापन में गैलेक्सी मॉल, बर्नपुर रोड, आसनसोल का उल्लेख किया गया है। साथ ही फर्न रेजीडेंसी के कमरों, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं की तस्वीरें और विवरण का इस्तेमाल किया गया है। विज्ञापन में निवेश के लिए एक संपर्क नंबर भी दिया गया है। प्रबंधन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह विज्ञापन उनकी जानकारी या सहमति के बिना प्रसारित किया गया है। इस तरह के विज्ञापन से आम जनता, निवेशक और व्यावसायिक सहयोगी गुमराह हो सकते हैं। इससे धोखाधड़ी पूर्ण वित्तीय लेनदेन की आशंका है और होटल की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच सकता है। होटल प्रबंधन ने विज्ञापन की प्रति सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी है और जल्द जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर द फर्न रेजीडेंसी के जनरल मैनेजर नबज्योति मुखर्जी, एफ एंड बी मैनेजर जयंतो सरकार, एक्जीक्यूटिव सेफ बिमल प्रसाद, बैंक्वेट मैनेजर कल्याण घोष उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News