धूमधाम से मनायी गयी गोवर्धन पूजा

मंत्री ने अखाड़ा में भांजी लाठी
लाठी खेलते मंत्री डॉ अजय पोद्दार
लाठी खेलते मंत्री डॉ अजय पोद्दार
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : कुल्टी अंचल के बराकर क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, सांस्कृतिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की गयी। बाद में गौ पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राज्य के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार बने रहे। उन्होंने न केवल पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और शांति की कामना की, बल्कि पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मंत्री डॉ. पोद्दार ने पूरे जोश के साथ लाठियां भांजी और अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग ताली बजाने से खुद को रोक नहीं सके। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर क्षेत्र के अखाड़ों द्वारा पारंपरिक लाठी और ढाल-तलवार के खेल का आयोजन किया गया।मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा कि हमारी परंपराएं और लोक कला ही हमारी असली पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अखाड़ा कमेटी के सदस्यों एवं काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News