सीएम ने विधायक की नातिन को गोद में लेकर दिया दुलार

मुख्यमंत्री पूरी आत्मीयता के साथ विधायक के परिवार के सदस्यों से मिले
सीएम ने विधायक की नातिन को गोद में लेकर दिया दुलार
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच विधायक लखन घोरूई के आवास पहुंचे। दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के एंड्रयू प्लेस स्थित विधायक के आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विधायक लखन घोरूई के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पूरी आत्मीयता के साथ विधायक के परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने विधायक की नातिन को गोद में लेकर दुलार किया। इस दौरान बेहद खुशमिजाज होकर उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की और कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री ने विधायक की नातिन को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवजात शिशु को संभालकर रखने की सलाह विधायक की बेटी को दी।

विधायक ने अपने आवास पर आगमन को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। वहीं परिवार के सदस्यों ने इस पल को यादगार बताया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News