बंगाल में गोवंश खपाने की कोशिश नाकाम, रूपनारायणपुर में लॉरी जब्त

सीमा पर निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में
जानवर से लदे वाहन जब्त
जानवर से लदे वाहन जब्त
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

सालानपुर : बिहार से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक गोवंश की कथित तस्करी का मामला सामने आने के बाद सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज हो गई है। मवेशियों से लदे वाहनों के जरिए सीमा पार परिवहन की कोशिश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर से एक लॉरी जब्त की है। इस दौरान लॉरी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, झारखंड के मिहिजाम थाना क्षेत्र में भी मवेशियों से लदी एक अन्य लॉरी पकड़े जाने की सूचना है। दो अलग-अलग राज्यों में हुई इन कार्रवाइयों ने बिहार से बंगाल तक फैले संभावित गोवंश तस्करी नेटवर्क की पड़ताल का रास्ता खोल दिया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, बिहार की ओर से मवेशियों को लेकर एक लॉरी बंगाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सालानपुर थाना पुलिस ने रूपनारायणपुर इलाके में कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया। कई सवाल खड़े कर दिए हैं? क्या बिहार से बंगाल तक मवेशियों को पहुंचाने के लिए एक सुनियोजित रूट का इस्तेमाल किया जा रहा था? क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है? क्या अलग-अलग वाहनों के जरिए सीमा पार परिवहन का नेटवर्क संचालित हो रहा है?

सीमा पर निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में

सालानपुर, रूपनारायणपुर, मिहिजाम, कुल्टी और बराकर का सीमावर्ती इलाका लंबे समय से संवेदनशील माना जाता रहा है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सड़क मार्ग से होने वाली आवाजाही के कारण इस क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच और निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में मवेशियों से लदी लॉरियों की आवाजाही सामने आने के बाद सीमा पर निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ड्राइवर से पूछताछ में खुल सकते हैं अहम राज

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां मवेशियों के वास्तविक मालिक, खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों, परिवहन संबंधी दस्तावेजों, वाहन के गंतव्य और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News